“आज इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बहुत बड़ी वारदात सामने आई है! आखिर एक व्यक्ति कितना गिर सकता है? आइए, आपको मिलवाते हैं ऐसे ही एक शख्स से।
इनका नाम है दीपेश मोलाना खत्री पहलवान! पेशे से वकील हैं, मगर इनकी भोली-भाली सूरत पर मत जाइएगा!
जी हाँ, दर्शकों! हमारे सामने आए इस खतरनाक मामले में, महज़ 8 रुपये के सिक्कों को लेकर ऐसा खेल हुआ कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे!
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने वकील साहब को 8 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन हमारे जांबाज़ रिपोर्टर ने ऐन वक्त पर कैमरे में तस्वीर कैद कर ली!
फोटो खिंचते ही दोनों के चेहरे उतर गए! और जब इस पूरे मामले पर सवाल उठे, तो साहब अपनी सफाई में कहने भाई, मैंने तो सिर्फ़ सिक्के गिनने के लिए लिए थे!’
वाह साहब, क्या गजब की सफाई है! यहाँ मामला आठ रुपये का है और जवाब ऐसे दिए जा रहे हैं, जैसे करोड़ों का हिसाब माँग लिया हो!
लेकिन आखिर उस वक्त वहाँ हुआ क्या था? क्या सच में सिक्के गिने जा रहे थे, या कहानी में कुछ और भी है?
आइए, अब आपको मिलवाते हैं इस पूरे घटनाक्रम के एक चश्मदीद गवाह से, जो बताएगा कि उस दिन आखिर हुआ क्या था!”